Friday, 14 March 2025

होली और जुमा एक साथ: एहतियात और समझदारी से अमन क़ायम रखें।

 होली और जुमा एक साथ: एहतियात और समझदारी से अमन क़ायम रखें।

👉🏻इस बार होली और जुमा एक ही दिन आ रहे हैं। ऐसे मौकों पर हमें सोच-समझकर और एहतियात से काम लेना चाहिए ताकि कोई भी हालात का ग़लत फायदा न उठा सके।

 *👇🏻ज़रूरी एहतियाती तदबीरें:* 

1️⃣ *बेवजह बाहर न निकलें*– ख़ासकर नौजवान, गैरज़रूरी तौर पर सड़कों और दूसरे मोहल्लों में न जाएं।
2️⃣ *अपनी नमाज़ अपनी ही मस्जिद में अदा करें,* दूर-दराज़ की मस्जिदों में जाने से परहेज़ करें।
3️⃣ *किसी भी बहस, झगड़े या उकसावे में न आएं,* नफरत फैलाने वालों को मौका न दें।
4️⃣ *बच्चों और घर की औरतों का ख़्याल रखें,* उन्हें आज के दिन घर से बाहर न जाने दें।
5️⃣ *सोशल मीडिया पर अफ़वाहों और भड़काऊ पोस्ट से बचें,* न खुद शेयर करें, न दूसरों को करने दें।
6️⃣ *अगर कोई उकसाने की कोशिश करे तो सब्र से काम लें,* हमारी हिफ़ाज़त हमारी समझदारी में है।
7️⃣ *क़ानून का एहतराम करें,* पुलिस से टकराव से बचें और गैरज़रूरी हालात में फंसने से बचें।
8️⃣ *इस मुबारक दिन को इबादत में बिताएं,* अपनी और क़ौम की भलाई के लिए दुआ करें।

 *👇🏻याद रखें:* 

👉🏻जब आप बाहर जाएंगे, तो हो सकता है कि कुछ नफरत फैलाने वाले आपको अपना निशाना बनाने की कोशिश करें। *उनका मकसद सिर्फ आपको भडका कर फसाद फैलाने का मौका ढुंढना है।* इसलिए, अपनी और अपनी क़ौम की हिफ़ाज़त को पहली तरजीह दें।

 *🎤अल्लाह तआला से दुआ करे,*
*🕋या अल्लाह!* हमें हर फितने और बुराई से बचा, हमारी क़ौम को तरक्क़ी और इज्ज़त अता फरमा। हमारी हिफाज़त व मदद फरमा और ज़ालिम हाकिम और उसकी हुकुमत के शर से बचा। (आमीन)

No comments:

झूठ के शहर में सच का मुसाफ़िर ,सीरत-ए-नबी ﷺ: सुकून का रास्ता,,,, दर्द से दरूद तक” — क्योंकि इसमें आपकी पूरी शायरी का सफ़र (दुनिया की सच्चाई → दर्द → रब और रसूल ﷺ की मोहब्बत) आ जाता है।

वह सारे लोग मेरी आँख में खटकते हैं, जो लब पे शहद मगर बुग़्ज़ दिल में रखते हैं। निशानियों में से उनकी निशानी ये भी है, हर एक बात ...

Shakil Ansari